मनमोहन सिंह आज संपादकों से होंगे रूबरू

मनमोहन सिंह एक बार पहले भी सरकार की तरफ से सफाई देने के लिए फरवरी में विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों के संपादकों से मिल चुके हैं। उस समय उन्होंने गठबंधन की मजबूरी जाहिर की थी। इस बैठक में मनमोहन सिंह एक निश्चित अंतराल के बाद पत्रकारों से मिलने का समय भी निश्चित करेंगे।
मनमोहन सिंह इस बैठक में अपनी साफ छवि भी पेश करना चाहेंगे। इस बैठक में मनमोहन इस बात पर भी अपना नजरिया पेश कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाया जाना चाहिए या नहीं। इसके अलावा 2जी स्पेक्ट्रम, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला और काला धन मामले पर भी जवाब दे सकते हैं।
मनमोहन सिंह पत्रकारों के माध्यम से यह बैठक कर आम जनता को भ्रष्टाचार और लोकपाल बिल जैसे मामलों से अवगत कराना चाहते हैं। यह शायद पहली बार हो रहा है जब पूरी सरकार के विवादास्पद मामलों की जवाबदेही प्रधानमंत्री जनता के सामने दे रहा है। इस मीटिंग में वे सभी विवादास्पद पर अपनी राय रख सकते हैं।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इस मीटिंग के बाद मंत्रियों का एक समूह बनाने की रणनीति भी बना रहे हैं। यह समूह समय-समय पर पत्रकारों से भेंट कर विभिन्न मुद्दों पर अपना स्पष्टीकरण दे सकें। इस ग्रुप में पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी आदि को शामिल किया जा सकता है। इस तरह की मुलाकातों से इतना तो साफ हो गया है कि जब यूपीए सरकार विवादों में घिरती है तो मनमोहन सिंह को स्पष्टीकरण देने के लिए आगे कर दिया जाता है।
;आप भी पूछ सकते हैं प्रधानमंत्री से सवाल। अपने सवाल पूछने के लिए नीचे अपनी फेसबुक/ट्विटर/जी-मेल आईडी से लॉग-इन करें और अपना सवाल लिखें। या फिर अपना सवाल मेल करें- [email protected] पर ई-मेल का सब्जेक्ट PM se sawaal होना चाहिये। हम आपके सवाल अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications