जयपुर: बेटियों ने ही रची थी मां-बाप की हत्या की साजिश

17 जून की रात एक दंपत्ित की रात में किसी ने कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस को जब इस मामले में उनकी ही दोनों लड़कियों पर शक हुआ तो उन्होंने उनसे कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें दोनों ने सारा राज उगल दिया। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़िकयों के नाम भावना व पपीता हैं।
पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उनके पिता पप्पूराम व माता राजबाला ने उनकी शादी तया कर दी थी। वे अपने प्रेमियों से शादी करना चाहती थीं। उन्होंने अपने माता-पिता के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं। इसके बाद छोटी लड़की पपीता ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और उसने कुल्हाड़ी से दोनों की गर्दन काट दी।
इस मामले में भावना (20), पपीता (19) व धर्मेंद्र (24) को गिरफ्तार किया गया है। इस वारदात में सहयोग देने वाले धर्मेंद्र के दोस्तों रामेश्वर, संजय, राजवीर और सुभाष को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़ि कयों की तीसरी बहन रजनेश इस हत्याकांड में जिंदा बच गई थी।












Click it and Unblock the Notifications