झंडेवालान में मिली सिर कटी लाश व्यापारी की

आपको बता दें कि झंडेवालान इलाके से शनिवार की सुबह पुलिस को एक व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली थी। जिससे वहां सनसनी फैल गई थी। शव लाल रंग की प्लास्टिक से ढका था। लाश का सिर न मिलने के कारण पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। बाद में उसकी कमीज में लगे दर्जी के लेबल को लेकर पूछताछ की गई, जिसमें शव नजफगढ़ निवासी लायक राम के होने की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि लायक राम पहलवान था। वह अपनी पत्नी, बेटे कपिल (15) व बेटी इंदू (10) के साथ नजफगढ़ के धर्मपुरा एक्सटेंशन में रह रहा था।
फिलहाल पुलिस लायक राम के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा कि घटना वाले दिन लाइक राम की किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी। साथ ही वह किन-किन लोगों से मिला था। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या का कारण पैसे का लेन-देन व प्रापर्टी विवाद हो सकता है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि लाइक राम की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई हो।












Click it and Unblock the Notifications