फेसबुक को चैलेंज देगा 'गूगल प्‍लस'

Google to launch 'Google Plus' against Facebook
नयूयॉर्क। फेसबुक को टक्‍कर देने के लिए दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग साइट की तरह ही गूगल भी 'गूगल प्‍लस' नाम से सोशल नेटवर्किंग साइट शुरू करेगा। इसकी जानकारी देते हुए गूगल इंजीनियरिंग के उपाध्‍यक्ष विक गुंदोतरा ने बताया कि साइट को लेकर काम शुरू हो चुका है। जल्‍द ही इसको लांच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दरअसल फेसबुक ने कुछ सालों में ही अपने साथ करोड़ों लोगों को जोड़ लिया है। इस साइट की मदद से लोग अपनी पर्सनल और प्राइवेट बातों को शेयर कर सकते हैं। इंटरनेट के जरिये संपर्क में रहने का यह सबसे बढि़या तरीका साबित हुआ है। इसकी सफलता को देखते हुए गूगल ने भी इस ओर कदम बढ़ाए हैं।

गूगल अधिकारियों का कहना है कि इस साइट में ऐसी बा‍रीकियों पर विशेष गौर किया जाएगा जिसमें लोगों की प्राइवेट कमेंट और फोटो को कोई दूसरा न देख सके। इसमें छोटे समूहों के बारे में भी गौर किया गया है। अगर लोग आपस में कुछ जानकारियां शेयर करते हैं तो उन्‍हें इस साइट में गुप्‍त रखा जा सकेगा।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+