मंत्रिमंडल में बदलाव के आसार

Cabinet may reshuffles today
दिल्‍ली। सरकार ने भ्रष्‍टाचार औ घोटालों के मामलों से खुद को उबारने के लिए प्रक्रिया जोर कर दी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सफाई देने के लिए पत्रकारों के सामने पेश किया जा रहा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल में फेरबदल का भी फैसला लिया गया है। 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में घिरे कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।

इस फेरबदल में चार बड़े चेहरों के मंत्रिमंडल को जस का तस रखने की खबरे आ रही हैं। इनमें वित्‍त मंत्री प्रणव मुखर्जी, गहमंत्री पी चिदंबरम, रक्षामंत्री एके एंटनी और विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा शामिल हैं। इसके अलावा जयराम रमेश को भी केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

सरकार केबिनेट का जो मेकओवर करने जा रही है उसमें किसको कौन से मंत्रालय से हटाकर कहां फिट किया जाएगा ये तो अभी साफ नहीं है। इस फेरबदल में डीएमके की मुश्किलें जरूर बढ़ने वाली हैं। दूर संचार मंत्रालय पहले ही गवां चुकी डीएमके से इस बार कपड़ा मंत्रालय भी छिन सकता है। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि यह मंत्रालय तृणमूल के हिस्‍से जा सकता है।

दूर संचार मंत्रालय का अतिरिक्‍त कार्यभार संभाल रहे कपिल सिब्‍बल से यह मंत्रालय लेकर किसी और को यह जिम्‍मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके लिए केबिनेट का विस्‍तार भी किया जा सकता है। ऐसी उम्‍मीद है कि कांग्रेस इस बार कांटों के ताज वाले इस मंत्रालय को अपने ही पास रख सकती है।

सरकार को मंत्रिमंडल में फेरबदल लाने की जगह अपनी सोच में बदलाव लाए तो आम जनता का ज्‍यादा भला हो सकता है। आम जनता को भी यह बात पता है कि चेहरे बदलने से नीयत नहीं बदलती है।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+