उत्‍तर प्रदेश: खुद की शादी के लिये पिता ने किया बेटियों का सौदा

Uttar Pradesh
लखनऊ। अपने लिये दूसरी पत्‍नी लाने की चाह एक पिता पर इस कदर चढ़ी कि उसने पनी ही दोनों नाबालिग का सौदा कर दिया। जब दोनों मासूम लड़कियों को छोड़कर उनकी मां की मौत हुई थी तो उसने कभी नहीं सोचा होगा कि उसका पति ही उसके कोख का सौदा कर देगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पिता फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हरदोई के बेहटा गोकुल इलाके का रहने वाला नन्हे अपने लिए औरत खरीदना चाहता था इसलिये उसने अपनी दो बेटियों का सौदा कर दिया। बाप बेटी के रिश्ते पर बदनुमा दाग लगा देने वाली इस घटना में यदि उसकी दस साल की बेटी मानसी और आठ साल की रामवती ने हिम्मत नहीं दिखाई होती और पुलिस को सच नहीं बताया होता तो वह किसी ऐसे व्यक्ति के हवस का शिकार हो गई होती जिसने उसे खरीदा था।

बेटी बेचने वाला बाप फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़कियों की मां की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि बेहटा गोंकुल इलाके के रामपुर रहोलिया गांव से सोमवार को सूचना मिली कि कुछ लोग दलित बिरादरी की मानसी और रामवती को टैंपो पर बिठा कर कहीं ले जा रहे हैं। पुलिस आती इससे पहले ही गांव वालों ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस दोनों लड़कियों और खरीददार को थाने ले गई।

उल्‍लेखनीय है कि खरीददार के बारे में पुलिस को अभी कोई खास जानकारी नहीं मिली है। मगर पुलिस का कहना है कि जिसने दोनों लड़कियों का सौदा किया था वह देह धंधे से जुडा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्‍त से पूछताछ चल रही है जिससे इस खेल में जुड़े बड़े लोगों के बारे में पता लगाया जा सके और उनका पर्दाफाश किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+