ड्रोन हमले में 26 पाक आतंकी ढ़ेर
इस्लामाबाद।
अमेरिका ने पाकिस्तान में छिपे हुए आतंकियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मानवरहित विमान के 2 अलग-अलग हमलों में 26 आतंकी मारे गए। ड्रोन विमानों ने पाक के कबायली इलाके वजीरिस्तान के पास आतंकियों के एक ठिकाने को निशान बनाकर हमला किया। id="toptextpromo">मरने
वाले सभी आतंकी पाकिस्तानी मूल के ही बताए जा रहे हैं। ड्रोन ने इन ठिकानों पर मिसाइल के 2 हमले किए। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मारे गए आतंकियों का संबंध किस ग्रुप से है। आतंकियों का यह गढ़ घने जंगल में बना हुआ था। आतंकियों ने लगभग 1 साल से यहां अपना ठिकाना बना रखा था। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पाकिस्तान
की तरफ से पिछले कुद दिनों से अफगानिस्तान पर हमले की खबरें आ रही थीं। पाकिस्तान ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था। ये ड्रोन हमले उन्हीं हमलों की जवाबी कार्रवाई माने जा रहे हैं। इन हमलों में किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है।











Click it and Unblock the Notifications