कांग्रेस की न्याय यात्रा में लाठीचार्ज, कई कांग्रेस नेता गिरफ्तार

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी में न्याय यात्रा निकालने की ठान ली। तमाम सरकारी विरोधों के बावजूद कांग्रेसी लखनऊ की सड़कों पर निकल पड़े।

हर बार की तरह इस बार भी कार्यकर्ताओं को लाठियां मिलीं। चारबाग से विधानभवन की ओर आ रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया, वॉटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ीं। इस दौरान प्रमोद तिवारी और राम नरेश यादव समेत कई कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस दौरान हजारों की संख्‍या में कांग्रेसी बसों पर चढ़ गये और हंगामा करते रहे।

देखें तस्‍वीरों में- कांग्रेसियों का लखनऊ की सड़कों पर हंगामा

कांग्रेस के इस न्‍याय मार्च के कारण लखनऊ का सड़क यातायात पूरी तरह चरमरा गया। निशातगंज से लेकर आलंबाग तक और लालबाग व कैसरबाग में ट्रैफिक जाम लग गया। इस प्रदर्शन के चलते पूरी राजधानी मानो थम गई। पुलिस ने करीब ढाई सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और पुलिस लाइन ले गई। ताज़ा सूचना के मुताबिक सभी कांग्रेसियों को पुलिस फिलहाल पुलिस लाइन पर बिठाये हुई है।

प्रदेश सरकार ने यात्रा की इजाजत नहीं दी लेकिन सवेरे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता चारबाग इलाके में एकत्र हो रहे हैं। चारबाग में सभा कर रहे कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार बौखला गयी है जिसके चलते वह गलत हरकतें कर रही है। नेताओं का कहना है कि एक ओर तो सरकार अपराध पर अंकुश लगा नहीं पा रही है वहीं दूसरी ओर मीडिया की आवाज को दबाकर लोकतंत्र पर हमला करा रही है।

चारबाग में कांग्रेस की न्याय यात्रा निकाले जाने से पूर्व आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जो सरकार संविधान का स्वयं उल्लंघन कर रही

है उसका आदेश कांग्रेस नहीं मानेगी तथा न्याय यात्रा हर हाल में निकाली जाएगी। ज्ञात हो कि जब कांग्रेस ने शहर में न्याय यात्रा निकाले जाने की बात कही तो जिला प्रशासन ने उस पर रोक लगा दी थी। डा. जोशी ने कहा कि डा. सजान की जेल में हत्या कर दी जाती है, थाने में लड़कयों के साथ बलात्कार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भट्टा पारसौल में किसानों के साथ दुव्र्यहार किया जा रहा है उनकी हत्याएं कर दी जाती हैं औने-पौने मुआजवा देकर जबरन जमीन हथियाई जा रही है। ऐसे ही ढेरों आरोप उन्होंने प्रदेश सरकार पर लगाए।

एक ओर जहां डा. जोशी न्याय यात्रा निकाले जाने पर अड़ी हैं वहीं दूसरी ओर न्याय यात्रा निकाले जाने वाले स्थल चारबाग के बाल विद्या मंदिर मैदान को पुलिस ने चौतरफा घेर रखा है। माना जा रहा है कि सभा समाप्त होने के बाद जैसे ही कांग्रेसी यात्रा शुरू करेंगे उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसके लिए पुलिस ने पूरी तैयार कर रखी है। सभा स्थल के पास ढेरों बसें पहले से ही खड़ी करी गयीं हैं।

न्याय यात्रा के रास्ते में एक किलोमीटर तक सिर्फ पुलिस ही पुलिस दिखायी दे रही है। प्रशासन इस बात के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं कि कांग्रसे विधान भवन तक न पहुंच सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+