डीयू में फर्जीवाड़े की जांच को पुलिस पहुंची

Delhi Police interrogate the fake admission process in DU and its colleges. Delhi cops already caught 4 people and captured 25 fake OBC certificate in this case.
दिल्‍ली। डीयू में फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाकर डीयू के कॉलेजों में एडमिशन लेने के मामले की जांच पुलिस को सौंप दी गई है। इस मामले में 4 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। डीयू के कई कॉलेजों में कुल मिलाकर 25 ऐसे मामले सामाने आए थे जिनमें फर्जी सर्टिफिकेट के सहारे एडमिशन लेने का मामला सामने आया था।

इस बार डीयू के कई कॉलेजों में कटऑफ लिस्‍ट 100% तक पहुंच गई थी। जिस वजह से ऐसे छात्र भी कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाए थे जिनके 12वीं में 90% से भी अधि‍क अंक आए थे। कुल सामने आए 25 मामलों में 12 लड़कियां हैं जिन्‍होंने दाखिला लेने क लिए फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट का सहारा लिया है।

पुलिस ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, करोड़ीमल कॉलेज, हंसराज कॉलेज और वेंकटेश्‍वर कॉलेज में जाकर इस सिलसिले में पूछताछ की। पुलिस ने कॉलेज प्रशासन से फर्जी सर्टिफिकेट भी जब्‍त किए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कोई बड़ा ग्रुप काम कर रहा है। वैसे इस फर्जीवाड़े का मास्‍टरमाइंड पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

डीयू के कॉलेजों में हो रहे इस फर्जीवाड़े की वजह से कई ऐसे छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पाया है। जिन्‍होंने 12वीं में
95% तक अंक हासिल किए थे। स्‍कूल और पुलिस का कहना है कि जो छात्र इस फर्जी सर्टिफिकेट बनवाने के मामले में पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+