गंगा को मैली होने से बचाएंगी उमा भारती और सोनिया गांधी

Uma Bharti, Sonia Gandhi
नई दिल्‍ली। भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती को संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस कीमुखिया सोनिया गांधी का समर्थन मिल गया है। अब दोनों नेता मिलकर गंगा को बचाने के अभियान पर काम करेंगी। उमा भारती शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोनिया से मिलने दस जनपथ पहुंची। हालांकि देश भर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही भाजपा के लिए यह काम तो मुश्किल भरा था पर उमा के पास नेक नियति थी, ईमानदारी थी और काम मानवीय था।

सोनिया गांधी ने भी उमा को निराश नहीं किया औऱ उन्हें इस मुद्दे पर पूरा समर्थन का आश्वासन दिया। आधे घंटे की बैठक के बाद जब उमा भारती दस जनपथ से बाहर निकली तो उन्होंने सोनिया गांधी की जमकर तारीफ की।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वे इस मसले पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री और पर्यावरण मंत्री से कहेंगी। उमा ने कहा कि वह केवल गंगा के मुद्दे पर सोनिया गांधी से मिलीं। उन्होंने कहा कि सोनिया ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का एक उद्धरण भी सुनाया जिसमें बताया गया कि उनका परिवार गंगा से कितना जुड़ा है।

सोनिया ने उनसे यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर उनसे कभी भी मिल सकती हैं। आधे घंटे की इस मुलाकात में उमा ने सोनिया से कहा कि उन्होंने इस बारे में जो पहले पत्र लिखे और उन पर जिस कार्रवाई की बात कही गई, उस पर काम नहीं हो पा रहा है। उन्होंने गंगा पर बन चुकी, लंबित एवं प्रस्तावित सभी परियोजनाओं पर पुनर्विचार के लिए एक बोर्ड गठित करने की भी मांग की।

;

आपको बता दें कि उमा भारती भाजपा में वापसी के पहले से ही गंगा बचाओ मुद्दे को लेकर आंदोलन चला रही थीं। उन्होंने इस बारे में सोनिया गांधीको पत्र लिखा था और कांग्रेस अध्यक्ष ने भी उसका जवाब भी दिया था। उधर, सोनिया-उमा भारती के मुलाकात पर भाजपा कुछ असहज नजर आई। हालांकि भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उमा भारती ने सोनिया से मुलाकात के लिए पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी से अनुमति ले ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+