मनमोहन की महंगाई निवाले के विरोध में विपक्ष का प्रदर्शन

भाजपा ने कहा कि यूपीए अपनी मनमानी कर रहा है। उसने आम आदमी का घला घोंट दिया है। उसको बस अपने से मतलब है आम आदमी कैसे जी रहा है इस बात से उसको कोई लेना-देना नहीं है। सरकार ने एलपीजी और कैरोसिन का दाम बढ़ाकर आम जनता के रसोईघर में आग लगा दिया है। वो लोगों के जीवन को जानबूझकर आग की भठ्ठी में सुलगा रहा है।
सरकार के इस कदम से नाराज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और यूपीए की सहयोगी ममता बैनर्जी ने भी कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि इस समय दाम बढ़ाये जाने की जरूरत थी। ये जो कुछ भी हुआ है वो काफी गलत और अप्रासंगिक है। ममता ने सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि उसके इस कदम ने आम आदमी की तकलीफें बढ़ा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications