डीजल, केरोसीन और रसोई गैस के दाम बढ़े

Government raise the price of diesel by Rs 3, kerosene by Rs 3 and LPG gas 50 by per cylinder. Now people have to pay more for household budget as the prices of vegetables, fair will be increase.
दिल्‍ली। आमिर खान की फिल्‍म 'पीपली लाइव' का ये गाना तो आपको खूब याद होगा 'सखी सइयां तो खूब कमात हैं महंगाई डायन खाय जात है'। यह कहानी थी रील लाइफ की लेकिन रियल लाइफ में भी यही हाल हो रहा है। सरकार के पंजे ने बोतल का ढ़क्‍कन खोल दिया और महंगाई का जिन्‍न एक बार फिर बाहर आ गया है।

सरकार ने इस महंगाई में शामिल किया डीजल, केरोसीन और रसोई गैस को। सरकार के वित्‍त मंत्रालय ने आम लोगों को इस बार ऐसा झटका दिया कि आम लोगों का घरेलू बजट ही बिगड़ गया। डीजल के दाम 3 रुपए, केरोसीन 2 रुपए और रसोई गैस में 50 रुपए प्रति सेलेंडर की बढ़ोत्‍तरी हुई है।

सरकार की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने सत्‍ता में आने के समय कहा था कि उनका हाथ आम जनता के साथ है। सरकार लगातार महंगाई बढ़ाकर आम लोगों को फटेहाल किए जा रही है। इस महंगाई की वसूली तो आम जनता से होनी है। अब लोग ये सोचकर भी परेशान होंगे कि डीजल के दाम बढ़ने से किराया बढ़ेगा, इसके अलावा खाने की चीजों के दाम भी बढ़ जाएंगे।

मुश्किल तो यह है कि खाने के दाम के साथ-साथ अब पकाने के दाम भी बढ़ जाएंगे। आम लोग इस महंगाई से परेशान हैं। लोग सोच रहे हैं कि जिस तरीके से महंगाई बढ़ी है शायद उसी तरीके से आमदनी भी बढ़े। महंगाई ने लोगों का यह हाल कर दिया है कि आमदनी अठन्‍नी खर्चा रुपया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+