ओबीसी के फर्जी सर्टिफिकेट से डीयू में दाखिला

इन 25 मामलों में 13 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं। फर्जी ओबीसी सर्टिफिकेट बनवाने वालों में ज्यादातर वे छात्र मौजूद हैं जिनके इंटरमीडिएट में 90% से अधिक अंक आए हैं। इनमें से 2 मामले श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में, और 1-1 मामला करोड़ीमल, हंसराज, वेंकटेश्वर और कमला नेहरू कॉलेज के हैं। ये सभी ऐसे कॉलेज हैं जहां दाखिला लेने की चाह हर छात्र की होती है।
फर्जीवाड़े के इन मामलों का मास्टर माइंड हिमांशु को बताया जा रहा है। ये लोग पहले छात्रों एडमिशन दिलाने के बहाने अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद पैसे लेकर ये फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर देते थे। ऐसे कुल 25 फॉर्म जमा हो चुके हैं। जिनमें से 12 एडमिशन भी हो चुके हैं।
सवाल ये है कि आखिर बिना जांच के किस आधार पर छात्रों को एडमिशन दे दिया गया है। अब कॉलेज और डीयू प्रशासन कह रहा है कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी दोषी छात्र होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications