यूपी: मुजफ्फरनगर में पेस्टीसाइट फैक्ट्री में भीषण आग
मुजफ्फरनगर के नर्ई मण्डी कोतवाली क्षेत्र स्थित पेस्टीसाइट फैक्ट्री सवेरे तड़के आग लग गयी। फैक्ट्री से निकल रहे धुएं व लपटों को देखे लोगों के होश उड़ गए। आग की लपटें इतनी ऊंचे उठ रही थीं कि उन्हें एक किलोमीटर से दूरे से ही देखा जा सकता है। दमकल विभाग को मिली सूचना के बाद दमकल की दर्जन भर से अधिक गाडिय़ां फैक्ट्री की ओर दौड़ पड़ी जैसे-तैसे गाडिय़ां तो मौके पर पहुंच गयी लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी।
फैक्ट्री के भीतर बनने वाले पेस्टीसाइट के जलने से उठ रहे जहरीलें धुंए के कारण फायर बिग्रेड कर्मी भीतर नहीं घुस पा रहे थे। गाडिय़ों व ऊंचे स्थानों से आग पर पानी डालने का कार्य किया जा रहा है। जहरीले धुंए के कारण आग बुझा रहे दमकल कर्मी तो मास्क पहले ही थे दूर खड़े लोगों को भी मुंह व नाक पर कपड़ा बांधना पड़ रहा था।
कुछ लोग धुएं के कारण बेहोश भी होने लगे जिन्हें इलाके से दूर कर दिया गया। आग को बढ़ता देख बिजनौर व आस-पास के जिलों से मदद ली गयी गाडिय़ां तो आ गयीं लेकिन आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया है। चारों ओर का वातावरण इस कदर जहरीला हो गया कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने आस-पास के पूरे इलाके को खाली करा लिया।
रिहायशी इलाके में स्थित फैक्ट्री के भीतर खेतों में डाले जाने वाले कीटनाकश व अन्य दवाइयां बनती थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आग के कारण करीब पचास करोड़ की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकारी अभी तक आग के कारणों के बारे में कुछ नहीं कह पा रहे है। आस-पास के लोगों के अनुसार फैक्ट्री 1972 से यहां स्थित है लेकिन इस प्रकार की घटना पहले कभी नहीं हुई।













Click it and Unblock the Notifications