बिहार: रहस्यमय बुखार से अबतक 50 मासूमों की मौत

मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के सिविल अस्पतालों में अज्ञात बीमारी से 76 बच्चे भर्ती हैं। वहां के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित मैडीकल कॉलेज अस्पताल में 18 बच्चों के मरने की खबर है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में अज्ञात बीमारी से मारे जाने वाले बच्चों के बारे में विभाग को कोई जानकारी नहीं है।
स्वास्थ्यमंत्री ने बताया कि बीमारी के कारणों का पता अभी तक नहीं लगाया जा सका है और रोगियों का इलाज लक्ष्णों के आधार पर किया जा रहा है। इस बीच नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ वायरालॉजी और राष्ट्रीय संक्रामक संस्थान दिल्ली के डॉक्टरों ने मुजफ्फरपुर के विभिन्न अस्पतालों का आज दौरा कर बीमार बच्चों के रक्त के नमूने को आज जांच के लिए एकत्र किया।
उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने इस बिमारी से जूझने के लिये आने वाले खर्चे से निपटने के लिये कमर कस लिया है। इस बिमारी पर रिसर्च के लिये कुशल डाक्टरों की टीम गठित कर दी गई है और जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications