सत्य साईं बाबा का हर टॉप सीक्रेट्स जानता हूं: इसाक टाइग्रेट

स्टार न्यूज के मुताबिक साई बाबा के एक भक्त इसाक टाइग्रेट का दावा है कि वह साईं बाबा का काफी करीबी रहा है। टाइग्रेट का कहना है कि वह अक्सर सत्य साईं बाबा से मिलता था और बाबा उससे काफी अंतरंगता से बात करते थे। टाइग्रेट के मुताबिक साईंबाबा ने उससे मुलाकात के दौरान उसे अपने कई गोपनीय रहस्य बताए। टाइग्रेट का दावा है कि साईं बाबा उससे यह भी कहते थे कि वह अपने ट्रस्ट को कैसे चलाना चाहते हैं।
टाइग्रेट ने दूसरों भक्तों के सामने भी इस बात का दावा किया है कि अगर ट्रस्ट चाहे तो वह इस बात का खुलासा सभी लोगों के सामने करने को तैयार है। ट्रस्ट की तरफ से कहा गया कि बाबा अपने कई भक्तों के साथ निजी बातचीत में कई मसलों पर चर्चा करते थे। लेकिन, इन चर्चाओं को मान्यता नहीं दी जा सकती।
अगर साईबाबा उन बातों को लेकर गंभीर होते तो अपने विश्वस्त सहयोगियों से इसकी चर्चा जरूर करते। चूंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया इसलिए किसी एक शख्स के दावे को मान्यता नहीं दी जा सकती। तो अब देखना यह है कि साईं के खजाने पर सस्पेंस नामक इस नए फिल्म में आया विदेशी भक्त के रूप में यह नया कैरेक्टर इस पूरे रहस्य को किस हद तक ले जाता है और बाबा का कौन सा सीक्रेट सबके सामने खोलना चाहता है।
उल्लेखनीय है कि बाबा के देहावसान के बाद जब उनका कमरा खोला गया तो करोडों की नगदी और हीरे जवाहरात मिले थे। उस के बाद से इस मामले में नये मोड आते गये। कभी उनकी भतीजी को जान के खतरे होने की बात तो कभी खजाने में सेंध की बात सामने आती रही है।
;











Click it and Unblock the Notifications