मेधावियों के सहारे दिलों में जगह बनाना रहे मुलायम

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव इससे पूर्व भी वर्ष 2011 की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रहे मेघावियों को पुरस्कृत कर चुके हैं। उन्होंने छात्र छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया। श्री यादव ने हाईस्कूल परीक्षा में फैजाबाद के टापर आकाश यादव को पचास हजार रुपये दिए थे जिसने परीक्षा में 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए थे जबकि इण्टर परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कानपुर के छात्र ज्ञान प्रकाश वर्मा को उन्होंने एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी थी। जबकि प्रियंका को बोर्ड परीक्षा में 91.5 अंक प्राप्त हुए थे।
उनके इस कदम से मेधावी एवं उनके परिजन खुश हो लेकिन श्री यादव के विरोधी इसे राजनीति करार दे रहे हैं। विरोधियों का कहना है कि इस प्रकार बच्चों को खुश करने से वोट नहीं मिलता। हालांकि छात्रा को पुरस्कृत करते हुए श्री यादव ने पुराने दिनों की याद ताजा करते हुए कहा कि उनकी सरकार के समय में कन्या विद्या धन दिया जाता था जिससे गरीब व असहाय छात्राओं को पढऩे का मौका मिलता था लेकिन अब ऐसा नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार आती है तो इस प्रकार की योजनाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। इन सारी बातों के विपरीत उनके विरोधी कहते हैं कि श्री यादव को इस प्रकार की राजनीति शोभा नहीं देती। जबकि श्री यादव ऐसा कोई भी मौका चूकना नहीं चाहते जिससे वह यह साबित कर सकें कि उनका शासन काल वर्तमान सरकार से बेहतर होगा। इसके लिए वे कभी धार्मिक स्थलों का दौरा करते हैं तो आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके दुख बांटने का प्रयास करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications