पूर्वी उत्तर प्रदेश से सेना में जवानों की भर्ती 8 जुलाई से

सैन्य अधिकारियों के अनुसार भर्ती के लिए जिलों में कैम्प लगाकर आवेदन व अन्य प्रक्रियाएं पूरी होंगी। सूत्र बताते हैं कि सोल्जर, टेक्रिकल सोल्जर, सोल्जर क्लर्क एसकेटी ट्रेडमैन तथा जीडी के पद के लिए दो जुलाई को जौनपुर में कैम्प लगेगा। चार जुलाई को भर्ती अभियान गोरखपुर में चलेगा जबकि पांच को सोनभद्र में तथा छह जुलाई को आजमगढ़ में सात को मिर्जापुर तथा आठ को बलिया के युवकों को सेना में जवान बनने का मौका दिया जाएगा।
पांच जुलाई को बलिया के लिये केवल ट्रेडमैन की भर्ती होगी। जिलाधिकारी गौरव दयाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से हो तथा इसमें किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए भर्ती थल पर एम्बुलेंस व चिकित्सकों की टीम की व्यवस्था की गयी है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रशासनिक चूक की वजह से ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं जिसमें प्रशासन की भारी फजीहत हुई हैं। उन्होंने इस बार भर्ती स्थल पर पेयजल आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है तथा आवेदकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लोक निर्माण विभाग बकायदा बैरीकेटिंग आदि की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने कहा कि भर्ती में भारी भीड़ उमड़ सकती है अत: परिवहन विभाग से लेकर सभी विभाग सचेत रहें।












Click it and Unblock the Notifications