सोनिया ने अन्ना को दिया जवाब, पूछा चिठ्ठी क्यों की सार्वजनिक?
नई दिल्ली। लोकपाल कमेटी पर अन्ना और कांग्रेस की बहस तीखी होती जा रही है लेकिन इसी बीच यूपीए सुप्रीमो सोनिया गांधी ने अन्ना की चिठ्ठी का जवाब देकर एक नया टि्वस्ट पैदा कर दिया है। अन्ना को जवाब देते हुए सोनिया गांधी वे कहा है कि अन्ना की ओर से लिखी गयी चिठ्ठी उन्हें 9 जून को मिली थी, लेकिन वो उस समय दिल्ली में मौजूद नहीं थी इसलिए उन्होंने तत्काल जवाब नहीं दिया।
सोनिया ने अपने जवाब में कहा है कि वो लोकपाल बिल पर अपनी बातें पहले ही साफ कर चुकी है इसलिए उन्हें बार-बार दोहराने की जरूरत नहीं हैं। सोनिया ने कांग्रेस नेताओं पर उठे सवालों के बारे में लिखा है कि वो इस बात की जानकारी लेगी तब उन्हें जवाब देगीं लेकिन नहीं पर सोनिया ने अन्ना हजारे से उस बात पर नाराजगी भी दिखायी है कि उन्होंने उनके जवाब का इंतजार किये बगैर अपने खत को सार्वजनिक क्यों कर दिया?
गौरतलब है कि समाजसेवी अन्ना हजारे ने सोनिया जी को चिठ्ठी लिखकर शिकायत की थी कि उनकी सरकार के नेता उन्हें और उनकी टीम को भाजपा और आरएसएस का मुखौटा कहते है जबकि 73 बर्ष उनकी आयु हो चुकी है वो लंबे समय से समाजसेवा कर रहे हैं, आज तक उन्होंने कोई पार्टी या दल ज्वाइन नहीं किया है ऐसे में उनकी पार्टी वाले उन्हें बदनाम क्यों कर रहे हैं?













Click it and Unblock the Notifications