सैफी हत्‍याकांड में माया के चहेते बॉबी गिरफ्तार

Mayawati
लखनऊ। कुछ दिन पूर्व तक प्रदेश सरकार के चहेते रहे इंतजार आब्दी बॉबी अब सरकार को फूटी आंख नहीं सुहा रही। सरकार द्वारा बॉबी का राज्य मंत्री का दर्जा समाप्त किये हुए अभी 24 घंटे ही बीते थे कि पुलिस ने उन्हें हत्याकाण्ड में धर दबोचा। शनिवार की शाम राजधानी पुलिस बॉबी को गिरफ्तार कर वजीरगंज थाने ले आयी। पुलिस के अनुसार बॉबी को चर्चित सैफी हत्याकाण्ड में नाम आया है तथा उन्हें पूछतांछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस भले ही मामले में खुलकर कोई बयान न दे रही हो परन्तु हकीकत यही रही कि बॉबी के साथ पुलिस ने जो भी किया वह सरकार के इशारे पर किया गया। ज्ञात हो एक दिन पूर्व ही सरकार ने बॉबी का राज्य मंत्री का दर्जा छीना था। वजीरगंज के सैफी हत्याकाण्ड की जांच कर रही सीबीसीआईडी की शक की सूई बॉबी पर आकर रूक गयी थी। पहले तो सीबीसीआईडी उन पर हाथ डालने में हिचक रही थी क्योंकि उन पर सरकार का हाथ था।

हत्याकाण्ड की जांच आगे बढऩे पर जब सबूत मजबूत होते गए तो सरकार ने अपनी साख बचाने के लिए बॉबी की बलि चढ़ा दी। बॉबी को गिरफ्तार कर पूछतांछ की जा रही है। पुलिस देर रात तक कोई भी औपचारिक बयान देने को तैयार नहीं थी। सूत्रों की माने तो सैफी हत्याकाण्ड की वजह कोई लड़की रही लेकिन पुलिस अभी तक इस बात का खुलासा नहीं कर पायी है कि हत्या की मुख्य वजह क्या थी यदि वजह किसी लड़की के इर्द-गिर्द रही तो वह लड़की कौन थी और अब वह कहां है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+