हेगड़े की सलाह, अन्ना न करें अनशन

संतोष हेगड़े ने अन्ना हजारे को शनिवार को लिखे पत्र में कहा है कि मुझे बेहद खेद के साथ आपको यह सूचित करना पड़ रहा है कि मैं अपने जिले में अन्य कार्यक्रमों के लिए जताई गई प्रतिबद्धताओं के चलते 20 और 21 जून को होने वाली बैठक में भाग नहीं ले सकूंगा।
सरकार और हजारे पक्ष के बीच बातचीत लगभग टूटने की कगार पर पहुंचने के बाद समिति की अगली बैठकों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने हजारे से कहा कि मैंने आज अखबारों में पढ़ा कि अगर लोकपाल विधेयक संसद से पारित नहीं हुआ तो आप अनशन करेंगे। मैं निजी तौर पर महसूस करता हूं कि अनशन करने के बजाय आपको भारत के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से बातचीत करनी चाहिए।
मेरे विचार से ऐसा करने से भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन अपने आप मजबूत हो जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र सरकार इस समय अन्ना टीम को चारों तरफ से घेरने का प्रयास कर रही है इसी बाबत जल्द ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की तैयारी है। जिसमें राजनीतिक दलों के माध्यम से अन्ना की टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications