राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल घोषित करेंगी अपनी संपत्ति

आपको बता दें कि सूचना आयुक्त शैलेष गांधी ने आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष अग्रवाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि आयोग इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दे सकता क्योंकि आरटीआई अधिनियम के तहत यह आयोग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। अग्रवाल ने राष्ट्रपति सचिवालय से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और उनके परिवार के सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा और उसे वेबसाइट पर डालने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी। सूत्रों ने बताया कि ऐसा पहली बार है जब देश का कोई राष्ट्रपति अपनी संपत्ति सार्वजनिक करेगा। राष्ट्रपति भवन की प्रवक्त अर्चना दत्ता ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति को किसी भी सार्वजनिक प्राधिकरण के समक्ष अपनी संपत्ति की घोषणा करने की जरूरत नहीं है। फिर भी राष्ट्रपति पाटिल इसे घोषित करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications