चिदंबरम 2जी स्पेक्ट्रम में शामिल: जोशी

उन्होंने कहा कि 2जी घोटाला भी उसी वक्त सामने आया जब वे वित्त मंत्री थे। जोशी ने कहा कि अब वह गृह मंत्री हैं। तब अतिवांछित आतंकवादियों की गलत सूची पाकिस्तान को भेजी गई। उन्होंने जे जयललिता का नाम लिए बगैर ही कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री ने उनके गलत तरीके से चुनाव जीतने को लेकर मामला उठाया था। जोशी ने कहा कि पाकिस्तान में कथित तौर पर छिपे भारत के अतिवांछित आतंकवादियों की गलत सूची देने के लिए गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। सूची में शामिल कम से कम दो लोग भारत में रहते पाए गए।
उन्होंने कहा कि इसलिए उन जैसा व्यक्ति मंत्री होने के लिए उपयुक्त नहीं है। मैं मजबूती से उनके इस्तीफे की मांग करता हूं।" आपको बता दें कि जोशी से पहले भी भाजपा के दो नेता पार्टी महासचिव जे.पी. नड्डा और प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर भी इस्तीफे की मांग कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications