राहुल गांधी ही पीएम की कुर्सी के लायक : दिग्विजय सिंह

Rahul Gandhi has all the qualities for becoming a good PM , Congress general secretary Digvijay Singh said.
नई दिल्ली। अपनी बेबाकी के लिए देश भर में बदनाम कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के जमकर कसीदे पढ़े। स्टार न्यूज के मुताबिक दिग्गी राजा ने कहा कि राहुल ही वो व्यक्ति है जो सर्वगुण संपन्न है और वो ही पीएम की कुर्सी पर बैठने के लायक हैं। मैं ऐसा इसलिये नहीं कह रहा हू क्योंकि मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से ये बात कह रह हूं कि राहुल गांधी के पास वो सारे गुण और क्षमताएं जो देश के प्रधानमंत्री में होनी चाहिए।

आपको बता दें कि 19 जून को कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी का जन्मदिन है। ये पूछे जाने पर कि पार्टी तो चाहती है कि राहुल पीएम बनें लेकिन खुद राहुल इस बात से इंकार कर देते है, इस पर दिग्गी राजा ने कहा कि कोई अपने मुंह से नहीं कहता कि वो पीएम बनना चाहता है ये सब कुछ हालात पर निर्भर करता है। राहुल एक समझदार, होशियार और होनहार व्यक्ति है जब जरूरत होगी तो वो जरूर पीएम की कुर्सी संभालेगें।

विपक्ष पर करारा जवाब देते हुए दिग्गी ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि वो किस के बारे में बात करते हैं। राहुल ने राजनीति को बचपन से देखा है उन्हें पता है कि कब क्या करना है। जिन लोगों को जो चीज अचानक मिल जाती है तो उनका दिमाग खराब हो जाता है। विपक्ष भी उसी में से एक है। दिग्गी राजा का इशारा भाजपा की ओर था।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+