अमेरिका का दावा: लादेन की तरह ही जवाहिरी को भी घर में घुसकर मारेंगे

We will kill new al-Qaida chief Zawahiri just like Osama: America
वाशिंगटन। अलकायदा के नये चीफ अयमन जवाहिरी को लेकर अमेरिका को तनिक भी फिक्र नहीं है। अमेरिका का कहना है कि वह ओसामा बिन लादेन की तरह अल कायदा के नए सरगना को भी उसकी ही मांद से ढूंढकर मार गिराएगा। ओसामा बिन लादेन की गद्दी के उत्‍तराधिकारी की सूचना मिलते ही अमेरिका ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिये बताया कि अल कायदा से अब भी खतरा खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, जैसा कि हमने लादेन को पक़डने या मारने की कोशिश की और उसे मारने में सफल रहे।

हम जवाहिरी के साथ भी निश्चित रूप से ऎसा ही करेंगे। गौरतलब है कि अमेरिका की विशेष सैनिक टुक़डी ने मई के शुरूआत में पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित ओसामा के ठिकाने पर कार्रवाई कर उसे मार गिराया था। गुरूवार को अल कायदा से जनरल कमान से जु़डी मानी जाने वाली एक वेबसाइट पर अयमन अल जवाहिरी के अल कायदा के नए प्रमुख के रूप में नियक्ति की सूचना दी गई।

अल कायदा ने अपने ताजा बयान में यह प्रतिज्ञा की है कि जवाहिरी के नेतृत्व में अमेरिका और इस्त्राइल के खिलाफ उस समय तक जिहाद जारी रहेगा जबतक कि सभी आक्रमण करने वाली सेनाएं इस्लाम की धरती को नहीं छो़ड देती। इस बयान में कहा गया है- शेख डॉक्टर अयमन अल जवाहिरी ने ग्रुप के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अल्लाह उनका मार्गदर्शन करे। इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में एक अनाम अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि जवाहिरी का स्तर ओसामा बिन लादेन के आसपास भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+