महंगा होगा लोन, रिजर्व बैंक ने रेपो व रिजर्व रेपो दर .25 फीसदी बढ़ाई

रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. डी. सुब्बाराव ने बताया कि आज से रेपो रेट और रिजर्व रेपो रेट में .25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके बारे में बैंकों को सर्कुलर जारी कर दिया जाएगा। सीआरआर यानिकि कैश रिजर्व रेशियो में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ही 6 फीसदी है।
रेपो रेट और रिजर्व रेपो रेट दर में हुई इस वृद्धि से जल्द ही लोन के महंगे होने की संभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा जिन लोगों ने पहले से काफी बड़ा लोन ले रखा है। जो लोग होम लोन के लिए 13 फीसदी तक की ब्याज दरें बैंकों में भर रहे हैं उनके लिए अब स्िथति और भी खराब हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications