उत्‍तर प्रदेश: चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या

revolver
लखनऊ। जमीन विवाद में दो चचेरे भाई आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच चली गोली में एक भाई की मौत हो गयी जबकि चाचा सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इलाहाबाद जिले के उतरांव थाना क्षेत्र में एकडला गांव में रहने वाले सहदेव यादव का चचेरे भाई कमलेश यादव से जमीन को लेकर विवाद हो गया।

गांव वालों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच इसे लेकर कई बार मारपीट भी हो चुकी है। मंगलवार को कमलेश घर के बाहर खड़ा था तभी उसका चचेरा भाई सहदेव यादव वहां आ गया। दोनों में कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में विवाद मारपीट तक पहुंच गया। शोर शराब सुनकर घर में मौजूद कमलेश के पिता शिवबरन व दूसरे पक्ष से सहदेव के परिवार के लोग बन्दूक लेकर बाहर निकल आये।

सहदेव ने फायर कर दिया गोली कमलेश, उसके पिता शिवबरन व रामरती यादव को लगी। गोली लगते ही घायल पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। गोली लगने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने गांव वालों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।

शिवबरन व रामरती की हालत गम्भीर बनी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+