चंदन तस्करों ने की थी जेडे की हत्या, छोटा शकील पर शक

जेडे चंदन की तस्करी पर एक स्टोरी कर रहे थे। वे बहुत ही जल्द इस खबर को पेपर में छापने वाले थे। इसमें वे कई बड़े खुलासे करने वाले थे। तस्करों ने उन्हें यह स्टोरी न करने के बदले में 10 लाख रुपए की रिश्वत की पेशकश भी की थी। जेडे ने तस्करों की इस पेशकश को ठुकरा दिया था। इसके बाद से उन्हें लगातार जाने से मारने की धमकियां दी जा रही थीं।
आज हुई इन गिरफ्तारियों के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा था कि जेडे हत्या के मामले में शाम तक गृह मंत्रालय बड़ा खुलासा कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस केस में पुलिस को बहुत अहम सुराग मिले हैं जिसका खुलासा शाम तक होगा।
इन गिरफ्तारियों से इतना साफ हो गया है कि पुलिस को इस केस में बड़ी कामयाबी हाथ लग गई है। पुलिस को मिली जानकारियों पर गौर किया जाए तो इस हत्या के पीछे तस्करों और अंडरवर्ल्ड का हाथ हो सकता है। पुलिस के इस खुलासे के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि आखिर जेडे अपनी स्टोरी से कौन सा बड़ा खुलासा करना चाहते थे।












Click it and Unblock the Notifications