झमाझम बारिश से नहाया उत्तर भारत, खिली रंगत
चंडीगढ़ । एक बार फिर से इंद्र देवता उत्तर भारत पर मेहरबान हो गये जिसके चलते वहां को लोगों को सड़ी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मंगलवार की शाम को अचानक मौसम ने रूख बदला और गर्म हवाएं मनोरम बारिश में बदल गयीं। हालांकि बारिश रूक-रूक कर होती रही लेकिन फिर भी इसने लू के थपेड़ो से लोगों को निजात दिला दी। रही सही कमी ठंडी हवाओं ने पूरी कर दी जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह 8 बजे तक 21.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। आने वावे दिन भी इलाकों के लिए काफी राहत भरे हो सकते हैं। लगातार बारिश से मौसम के तापमान में गिरावट आयेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications