दिल्ली में महिला कांस्टेबल को दिनदहाड़े लूटा

Delhi Map
नईदिल्ली। चार बदमाशों ने दिनदहाड़े स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल नीतू वर्मा (38) से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों को शायद पता नहीं था कि सादे कपड़ों में जिस महिला को उन्होंने लूटा वह पुलिस कांस्टेबल है। नीतू ने दिलेरी से पीछा कर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो बदमाश चेन लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय (22) और रोहित (21) के रूप में हुई है।

वेलकम थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात नीतू पति रवि कुमार के साथ शाहदरा थाने के सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। पिछले दिनों नीतू को मधु विहार थाने में नया क्वार्टर अलॉट हुआ है। नीतू फिलहाल उसकी की रंगाई-पुताई करा रही है। दोपहर के समय नीतू पेंट लेने के लिए स्कूटी से मंडावली गई थी। इस बीच श्रीराम चौक के पास पुलिया पर चार बाइक सवार बदमाशों ने नीतू को ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश ने नीतू की कमर पर चाकू लगा दिया

और जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस बीच बाइक सवार दूसरे बदमाश ने उसके गले से ढाई तोला सोने की की चेन
तोड़ ली। वारदात के बाद बदमाश श्रीराम चौक की ओर भागने लगे। नीतू से स्कूटी से बदमाशों का पीछा किया। तालाब चौक के पास जाने पर नीतू ने दो बदमाशों को लोगों की मदद से दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य बदमाश नीतू की चेन लेकर फरार हो गए। मधु विहार पुलिस उनसे पूछताछ कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+