पाकिस्तानी मेजर ने पकड़वाया था लादेन

आपको पता हो कि इन्हीं एजेंटों की जानकारी के आधार पर ही अमेरिकी सेना के सील कमांडो ने ऐबटाबाद में छिपे खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। गिरफ्तार किए गए सीआईए के एजेंटों ने ऐबटाबाद में उसके ठिकाने पर उससे मिलने आने वाले लोगों सहित उसकी गाडि़यों की जानकारी सीआईए को मुहैया करवाई थी।
गिरफ्तार किए गए इन एजेंटों के साथ आईएसआई कैसा व्यवहार करेगी अभी इसका पता नहीं लग पाया है। अमेरिका ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर कड़ा ऐतराज जता दिया है। अमेरिका उनकी रिहाई की भी मांग कर सकता है। इसके पीछे अमेरिका ने दलील दी है कि पाकिस्तान ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है उन्होंने खतरनाक आतंकी को पकड़वाने में अमेरिका की मदद की है।
फिलहाल आईएसआई ने इन एजेंटों को गिरफ्तार कर एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि वे ओसामा का साथ दे रहे थे। इसके अलावा उसकी सेना के लोग ही पाकिस्तान में उसका साथ दे रहे थे। आतंकवाद को पाल रहे पाकिस्तान पर अमेरिका ने भी अब अपनी आंखें तिरछी करनी शुरू कर दी हैं। इस मामले में अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जा रही है कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के साथ है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications