उत्तर प्रदेश: एक और पत्रकार की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
नोएडा।
मुंबई में हुए खोजी पत्रकार जे डे की हत्या को अभी तीन दिन ही हुए थे कि नोएडा में एक पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद होने पर सनसनी फैला गई। सोमवार की रात नोएडा स्थित एक फैक्टरी के बाहर से शव बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। id="toptextpromo">सूत्रों
से प्राप्त जानकारी के अनुसार नोएडा में एक स्थानीय हिन्दी दैनिक में कार्यरत पत्रकार को सोमवार की रात नोएडा स्थित एक फैक्टरी के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से कहा कि शाह टाइम्स के पत्रकार नरेन्द्र भाटी नोएडा के सेक्टर आठ में रात दस बजे के करीब अपनी कार से जा रहे थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>फैक्टरी
के सुरक्षा गार्ड ने कहा कि उसने पत्रकार को अचेत अवस्था में पड़ा पाया। भाटी को कैलाश अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि भाटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा और उचित कार्रवाई की जायेगी।











Click it and Unblock the Notifications