उत्तर प्रदेश: बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

इसके अलावा राहत की बात यह भी है कि यह बारिश अब रुकने वाली नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण बारिश हुई है। आने वाले अगले कुछ दिनों तक यह बारिश जारी रह सकती है। इस वजह से यहां के तापमान में लगातार गिरावट होगी और मौसम ठंडा बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों की बात की जाए तो इलाहाबाद में 13, इटावा में 1, मिर्जापुर में .5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश गोरखपुर में हुई। यहां 20 मिलीमीटर तक की बारिश रिकॉर्ड की गइ। अचानक हुई इस बारिश की वजह से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। लखनऊ में सुबह का तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा इलाहाबाद के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी रिकॉर्ड की गई।
अचानक आई इस बारिश ने उत्तर प्रदेश के लोगों को खुशनुमा मौसम की सौगात दे दी है। अब यहां के लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस बारिश ने मानसून से पहले ही लोगों को गर्मी से छुटकारा दिला दिया है।
;











Click it and Unblock the Notifications