पढ़ाई करो वरना भारतीय ले लेंगे नौकरी: ओबामा

Study hard otherwise Indians will grab your job: Obama
बेंगलूरु। ये बोल अमेरिका के घबराए हुए राष्‍ट्रपति बराक ओबाम के हैं। उन्‍होंने अपने देश के छात्रों को चेताया है कि वे पढ़ाई पर अपना ध्‍यान दें वरना उनकी नौकरियां भारतीय हथिया लेंगे।

असल में ओबामा भारत में हो रही आर्थिक तरक्‍की से घबराकर यह बात कह रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत और चीन ने पिछले कुछ सालों में आर्थिक क्षेत्रों में आश्‍चर्यजनक रूप से तरक्‍की की है। यह इसलिए संभव हो पाया है क्‍योंकि यहां के छात्रों ने विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर अपनी पकड़ बनाई है। इस वजह से आने वाले समय में पूरे विश्‍व में ये लोग नौकरियों पर कब्‍जा जमा सकते हैं।

उत्तरी कैरोलिना के डरहम में ओबामा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में विज्ञान और तकनीकि के क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गिरावट आई है। यह हमारे देश के भविष्‍य के लिए अच्‍छी खबर नहीं है। छात्रों को इस ओर ध्‍यान देना चाहिए। उन्‍हें अपना ध्‍यान पढ़ाई में लगाना चाहिए।

एक सर्वे के मुताबिक अमेरिका में साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स की पढ़ाई में छात्रों की रुचि कम हुई है। केवल 4 प्रतिशत छात्र ही इन विषयों में ग्रेजुएशन लेवल पर पढ़ाई कर रहे हैं। ओबामा ने यह भी कहा कि इस समय हमारे देश में हर एक नौकरी के लिए 4 लोग हैं। इसलिए छात्रों को नौकरी पाने के लिए मेहनत करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+