अलीगढ़ से दिल्ली आ रही ट्रेन में डकैती, एक को गोली मारी

रविवार की रात लगभग तीन बजे अलीगढ़ से दिल्ली जा रही ईएमयू ट्रेन खुर्जाजंक्शन से रवाना हुई। ट्रेन के गांगरौल स्टेशन पर पहुंचने से पहले
पैसेंजर डिब्बे में सवार आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने तमंचे निकाल लिएऔर यात्रियों को धमका कर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने डिब्बे में सवारअलीगढ़ निवासी पुष्पा देवी, राम प्रकाश, काशीनगर निवासी वेद प्रकाश,बदायूं निवासी नरेश और नई दिल्ली निवासी नजीर अहमद समेत 11 यात्रियों से नगदी, मोबाइल और जेवर लूट लिए।
लूटपाट के दौरान नजीर अहमद ने बदमाशों का विरोध किया और शोर मचा दिया। इसपर बदमाशों ने नजीर को तमंचों की बट से जमकर पीटा। बदमाशों ने उसके कपड़े उताकर नग्न कर दिया। जाते समय बदमाशों ने नजीर को गोली मार दी। गोली उसके चेहरे पर लगी। बदमाश लूटपाट के बाद गांगरौल स्टेशन पर ट्रेन के धीमा होते ही कूद कर फरार हो गए। बदमाश यात्रियों से करीब २५ हजार रुपये, पांच
मोबाइल और महिलाओं से जेवर लूटे। लुटे यात्रियों ने घटना की सूचना स्टेशन पर दी। ट्रेन में डकैती और यात्री को गोली मारने की घटना से
जीआरपी और आरपीएफ में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल यात्री नजीर को अलीगढ़ इलाज के लिए भेजा। वहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। नजीर दिल्ली में चेक गणराज्य की अम्बेसी में कार्य करता है।
दूसरी ओर, लूटपाट का शिकार हुए अधिकांश यात्री घबराहट और रात का समय होने के कारण ट्रेन में सवार होकर आगे के लिए रवाना हो गए।












Click it and Unblock the Notifications