बैंकों के बाहर करते थे लूटपाट नौ दबोचे गए

Delhi Police
नई दिल्ली। अब अपराधी भी अपनी वारदातों में विशेषज्ञ होने लगे है। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो सिर्फ बैंको के बाहर ही लूटपाट करता था। इस गिरोह के सभी सदस्य मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वे मुरादाबाद रूट के शहरों को ही अपना निशाना बनाते थे।

एक शहर में लूट को अंजाम देने के बाद फिर वह उस शहर की तरफ रुख नहीं करते थे। पुलिस ने हाल ही में गाजियाबाद में एक बैंक के बाहर हुईलूट समेत अन्य बैंकों के बाहर हुई लूटपाट की 20 वारदातों का खुलासा करने का दावा किया है।

मुरादाबाद रूट के शहरों में लूटपाट करने वाले सभी बदमाश आदर्श कॉलोनी, मुरादाबाद के निवासी हैं। इनके कब्जे से दो हथियार, दो चाकू, मिर्ची का पाउडर, तीन बाइक और स्कूटर मिला है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने सेक्टर-पांच, रोहिणी से सत्यपाल (25), ब्रजपाल (30), संजय (35), रतन उर्फ कलवा (52) और संदीप (23) को पकड़ लिया। इसके बाद रोहिणी सेक्टर-24 से दलीप (37), भानु प्रताप (42), रोहित (19) और पवन सिंह (19) को पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तारी से दिल्ली के दस, हरियाणा के चार, यूपी के चार और
राजस्थान के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

बदमाश वारदात करने से पहले रेकी करते थे। बैंक खुलते ही सुबह दस बजे बैंक के बाहर खड़े हो जाते थे। एक बदमाश बैंक जाता था और पैसे जमा कराने की पर्ची भरने का नाटक करता था। शिकार जब पैसे लेकर बाहर आता था तो सुनसान जगह पर उसे घेर कर लूट लेते थे। पकड़ा गया एक लुटेरा संदीप 15 सितंबर, 2010 में गाजियाबाद में सिहानी गेट के पास स्थित बैंक के बाहर हुई सात लाख 80 हजार रुपये की लूटपाट में
शामिल था। सभी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज हैं और कुछ तो हाल ही में जेल से बाहर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+