70 वर्ष से अधिक के हज यात्रियों को मिलेगी साथी संग कंफर्म टिकट
नई
दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या को देखकर अब केंद्र ने उनपर डोरे डालना शुरू कर दिए हैं। इसी के तहत केंद्र सरकार ने सोमवार को हज यात्रियों के लिए नई रियायतों की घोषणा की। id="toptextpromo">हज
कांफ्रेंस का उद्घाटन करते हुए विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि इस बात की पूरी कोशिश की जाती है कि हज यात्रा के लिए आवेदन करने वालों को सफर से पहले पासपोर्ट मिल जाए। इस कड़ी में सरकार हज कमेटी द्वारा चुने गए सभी हज यात्रियों को पुलिस सत्यापन के बिना आठ महीने की वैधता वाला पासपोर्ट जारी करेगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
लिए विदेश मंत्रालय ने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं। इतना ही नहीं साल 2011 के हज में 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के आवेदकों को उसके सहयोगी के साथ कंफर्म सीट देने का भी फैसला किया गया है। सरकार ने हज यात्रियों को कुछ और तोहफे दिए हैं जिसमें सफर शुरू करने के निर्धारित स्थानों की संख्या भी बढाने की बात बताई गई है। हालांकि अभी तक 21 स्थानों से हज के लिए जाया जा सकता है।गौरतलब है कि वर्ष 2010 में भारत से रिकॉर्ड एक लाख 71 हजार 671 लोगों ने हज किया था।












Click it and Unblock the Notifications