प्रधानमंत्री से मिली जयललिता

जब सोमवार को जयललिता से शीला दीक्षित की मुलाकात हुई तो राजनीतिक गलियारे में हलचलें बढ़ गई। पिछले महीने राज्य की बागडोर संभालने के बाद सोमवार को जयललिता पहली बार दिल्ली पहुंची।
जयललिता के दिल्ली पहुंचते ही कांग्रेस ने उनकी ओर अपना जाल फेंकना शुरू कर दिया और इसी परिपेक्ष्य में शीला दीक्षित उनसे मिलने तमिलनाडु भवन पहुंच गईं। कांग्रेस की ओर से हालांकि शीला की इस दरियादिली को महिला मुख्यमंत्री के इस्तकबाल का नाम दिया जा रहा है पर सच्चाई कुछ औऱ है।
इस मुलाकात को सियासी मुलाकात बताया जा रहा है। वहीं एनडीए की तरफ से भी जयललिता की खूब खातिर हुई। तमिलनाडु के पूर्व प्रभारी और भाजपा नेता रविशंकर अपनी पत्नी मायाशंकर के साथ जयललिता से मिलने पहुंचे। बताते हैं कि जीत के लिए बधाई देते हुए उन्होंने राजनीतिक मामलों पर भी चर्चा की। एक मामले में रविशंकर जयललिता के वकील रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications