भ्रष्‍टाचार मामले पर चीनी-भारतीय भाई-भाई

India Gate
बेंगलूरु। भारत में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ चल रही लड़ाई का असर अब चीन तक जा पहुंचा है। चीनी भी भारतीयों के इस अभियान से प्रेरणा ले रहे हैं। इसके लिए उन्‍होंने अपना एक अलग अंदाज अपनाया है। चीन में ऐसी वेबसाइट बनाई गई है जिसमें लोग रिश्‍वत देने की बात स्‍वीकार कर सकेंगे। लोग इस वेबसाइट पर आकर अपनी शिकायतें भी दर्ज करा रहे हैं।

वैसे तो चीनी भारतीयों के प्रति अच्‍छी राय नहीं रखती हैं लेकिन जब प्रेरणा की बात आती है तो वे भारतीयों से ही प्रेरणा लेते हैं। यह पहला मामला नहीं है जब चीनी भारतीयों से प्रेरणा ले रहे हैं। 'आई पेड ए ब्राइब" नाम की इं‍डियन वेबसाइट से प्रेरणा लेकर उन्‍होंने 'आई मेड ए ब्राइब" नाम की वेबसाइट बनाई है।

इस वेबसाइट में यूजर्स यह बता सकेंगे कि उन्‍होंने किस काम के‍ लिए कब और कितनी रिश्‍वत दी थी। इसमें यह भी जानकारी दी जा सकती है कि उन्‍होंने किस विभाग के अधिकारी को किस तरीके से खरीदा था। रिश्‍वत का पूरा ब्‍यौरा देने के साथ्‍ा ही इसमें रिश्‍वत देने से जुड़ी सारी जानकारियां दी जा सकती हैं।

भ्रष्‍टाचार के मामले में चीन की हालत भी काफी खराब है। भारत इस श्रेणी में जहां 87वें नंबर पर हैं वहीं चीन 78वें नंबर है। भ्रष्‍टाचार से परेशान चीनी नागरिक भी इस वेबसाइट का खूब इस्‍तेमाल कर रहे हैं। थोड़े दिनों में ही इस वेबसाइट पर शिकायतों का भंडार लग गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+