कर्मचारियों को मिली वेतन में वृद्धि की सौगात

black money
बेंगलूरु। विभिन्‍न भारतीय कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को साल 2011 में आखिरकार वह सौगात मिल ही गई जिसका वे पिछले 2 साल से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कंपनियों ने अपने यहां काम करने वाले कर्मचारियों की सेलरी में 10 से लेकर 13 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी की है।

कंपनियों में नौकरियों की भर्ती करने वाली एक अंतर्राष्‍ट्रीय भर्ती एजेंसी के अनुसार स्‍वास्‍थ्‍य, बैंकिंग, आर्थिक, बीमा, इं‍जीनियरिंग, शिक्षा और तकनीकी के क्षेत्र की कं‍पनियों ने अपने कर्मचारियों की सेलरी में सबसे ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी की है।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक आईटी क्षेत्र में इस बार सबसे ज्‍यादा नौकरियां निकली हैं। शिक्षा जैसे उभरते क्षेत्र में वेतन में सबसे ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में जिनको 11 साल से ज्‍यादा का अनुभव प्राप्‍त है उनकी सालाना सेलरी 17 लाख रुपए तक पहुंच गई है।

तकनी‍की क्षेत्र जहां पिछले 2 साल से वेतन में इतनी अधिक बढ़ोत्‍तरी नहीं हुई थी। इस बार यहां पर भी कर्मचारियों को 16 लाख तक का सालाना पैकेज दिया जा रहा है। अधिक वेतन के लिए कुछ कर्मचा‍री अपनी कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी में जाने की तैयारी कर रहे हैं। जबकि कंपनियां उन्‍हें अपने यहां रोकने के लिए वेतन में बढ़ोत्‍तरी कर रही है।

2011 के वेतन नियामकों के मुताबिक तकनीकी क्षेत्र की कंपनी में प्रोजक्‍ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाले कर्मचारी को इस समय सालाना लगभग 10 से लेकर 16 लाख का वेतन मिल रहा है। इसके अलावा जूनियर लेवल पर 3 या 4 साल का अनुभव रखने वालों को 4 से 8 लाख तक का सालान वेतन मिल रहा है।

तेल और गैस के क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को भी इस बार वेतन में हुई बढ़ोत्‍तरी का फायदा हुआ है। दक्षिणी-पूर्वी एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया और यूरोप में वेतन में जबरदस्‍त बढ़ोत्‍तरी रिकॉर्ड की गई है। जो पहले सालाना 15 लाख तक का वेतन पाते थे अब वे 25 लाख का सालाना वेतन पा रहे हैं।

;
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+