ब्रह्मपुत्र नदी का रुख मोड़ना चाहता है चीन

chinese dragon
बेंगलूरु। चीन का इरादा अपने आर्थिक विकास के लिए ब्रह्मपुत्र नदी का रुख अपने देश की ओर मोड़ने का है। यह ब्रह्मपुत्र नदी भारत सहित तिब्‍बत और बांग्‍लादेश में बहती है। चीन अब इस नदी का ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी अपने देश में लाना चाहता है। इसके लिए उसने एक हाईड्रोइलेक्‍ट्रानिक बांध बनाना शुरू कर दिया है।

तिब्‍बत से शुरू होने वाली यह नदी वहां सांपो, अरुणाचल प्रदेश में डिहं, असम में ब्रह्मपुत्र और बांग्‍लादेश में जमुना नाम से जानी जाती है। ये नदी इन तीनों देशों के विकास में बहुत महत्‍तवपूर्ण भूमिका निभा रही है। चीन में पिछले कई सालों से सूखे की समस्‍या बनी हुई है जिस वजह से चीन इसे अपने देश में जबरदस्‍ती बहाना चाहता है।

भारत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर दी है। इसके लिए भारतीय दूतावास से रिपोर्ट भी मांगी गई है। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने कहा कि हमें रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद हम कोई कूटनीतिक फैसला कर सकेंगे। अगर चीन इस तरह के कदम उठा रहा है तो हम कड़े कूटनीतिक कदम उठाएंगे।

अगर चीन ब्रह्मपुत्र नदी का पानी मोड़ने में सफल हो जाता है तो भारतीय जलवायु परिस्थितियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। यहां की अर्थव्‍यवस्‍था को भी इससे तगड़ा झटका लगेगा। अरुणाचल प्रदेश में ब्रह्मपुत्र नदी का पानी खेती के अलावा बिजली का भी बड़ा स्रोत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+