बाबा रामदेव की हालत ठीक, मिली अस्पताल से छुट्टी
देहरादून। बाबा रामदेव के समर्थकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है क्योंकि उनके योग गुरू को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब से थोड़ी देर पहले अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में हिमालयन अस्पताल के सीएमओ डा. एस. जेठानी ने मीडिया को बताया कि बाबा रामदेव की हालत पहले से काफी बेहतर है, ब्लडप्रेशर समेत उनके सारे पैरामीटर सामान्य है।
उन्हें बोलने और चलने में भी कोई परेशानी भी नहीं हो रही है। हालांकि डाक्टरों ने उन्हें सावधानी के तौर पर प्राणायाम और योग ना करने की हिदायत दी है। डाक्टरों का कहना है कि वो थोड़े दिन आराम करने के बाद अपने पुराने रूटीन में वापस आ सकते हैं।
गौरतलब है कि काले धन के खिलाफ बाबा रामदेव ने अनशन तोड़ा था। शुक्रवार को उनकी हालत खराब हो गई थी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को बाबा रामदेव ने अपना अनशन श्री श्री रविशंकर और मोरारी बापू के कहने पर बाबा ने अपन अनशन तोड़ दिया था लेकिन डाक्टरो ने उनकी हालत में सुधार नहीं देखा था इसलिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी उस दिन नहीं दी थी। खैर आज बाबा ठीक है और उन्हें अस्पताल से विदाई दे दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications