अनशन तोड़ने के लिए बाबा को मना लूंगा : श्री श्री रविशंकर
देहरादून। बाबा रामदेव इस समय देहरादून के अस्पताल में भर्ती है। उनकी हालत पहले से ठीक बताई जा रही है। जो खबर आ रही है उससे पता चलता है कि बाबा हल्के होश में आये हैं। उन्हें ग्लूकोज दिया गया है। उन्हें 48 घंटे तक आईसीयू में रखा जायेगा। अब से थोड़ी देर पहले उनसे श्री श्री रंविशंकर ने मुलाकात की ।
श्री श्री रविशंकर ने बताया कि पहले से बाबा ठीक है, लेकिन उनका अनशन टूटा नहीं है। उन्होंने कहा कि वो उनसे बात करेगें और उन्हें उम्मीद है कि बाबा उनकी बात मान लेगें।
आपको बता दें कि बाबा के अनशन का सातवां दिन था। उनके शरीर में ग्लूकोज की कमी हो गई है। उनका पल्स रेट पर 58 पर आ गया है। उन्हें चक्कर आ गया था। जिसके बाद उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथी बाल कृष्णन को भी भर्ती करा दिया गया है।
;












Click it and Unblock the Notifications