उत्‍तर प्रदेश में गोली मारकर प्रधान व होमगार्ड की हत्‍या

Two men were shot dead in 2 different district of uttar pradesh.
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के दो अलग-अलग जिलों में गोली मारकर एक प्रधान व एक होमगार्ड की हत्‍या कर दी गई। दोनों ही मामलों में हत्‍यारों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इनकी पकड़ के लिए छापे मार रही है।

पहली घटना प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की है। जहां गांव में वर्चस्व की लड़ाई में एक प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यहां करमाइन गांव के प्रधान राम सिंह(50) को हमलावरों ने उस वक्त गोली मारी जब वे घर अकेले किसी कार्य से बाहर निकले थे।

गोली की आवाज सुनकर आस पास गांव के लोग वहां पहुंचे और राम सिंह को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राम सिंह के बेटे धीरज प्रताप सिंह ने थाने पर गंाव के राम निवास, महेन्द्र, सुरेश के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हो चुके थे।

दूसरी घटना सीतापुर जिले के रामकोट की है। जहां ड्यूटी से घर जा रहे होमगार्ड की कुछ बदमाशों गोली मारकर हत्या कर दी। मरने वाले का नाम सुशील कुमार है और जिला कारागार में होमगार्ड के पद पर तैनात है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में तो ले लिया लेकिन पुलिस हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर सकी।

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार रसबरा गांव का रहने वाला था तथा वह रात के वक्त कारागार से वापस घर जा रहा था। पुलिस ने आशंका जतायी कि बदमाशों ने रंजिश के चलते सुशील की हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस पुख्ता तौर पर हत्या की वजह का खुलासा नहीं कर पा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+