समाजवादी पार्टी को अब मुस्लिमों का सहारा

SP looking for the support from muslim voters
लखनऊ। हिन्दूओं व यादव समाज के बीच हल्की होती पार्टी की पकड़ को देखते हुए सपा अब मुस्लिम समुदाय पर ध्यान केन्द्रित कर रही है। कांग्रेस नेताओं द्वारा मुस्लिमों के हितों की बात सुनकर विचलित पार्टी नेता अब कांग्रेस पर सपा को कमजोर करने का आरोप लगा रही है। सपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस मुसलमानों के मतों में बिखराव कराकर सपा को कमजार करने की साजिश कर रही है। लगातार बिखरती पार्टी को एकजुट करने के प्रयास में जुटे पार्टी के बड़े नेताओं ने पार्टी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बसपा का विकल्प बनने का प्रयास करें।

आगरा में चल रहे पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिस प्रकार नेताओं ने मुस्लिम समुदाय के गुण गाए तथा मुस्लिम वोटों पर ध्यान केन्द्रित करने की नसीहत कार्यकर्ताओं को दी उससे तय हो गया कि पार्र्टी को अब मुस्लिम समुदाय का ही सहारा है। उत्तर प्रदेश के राजनैतिक समीकरणों पर नजर डालें तो हिन्दू वोटों पर भाजपा की नजर है जबकि दलित वर्ग बसपा हित की बात करता है। ऐसे में मुसलमान ही बचता है जो सपा को सहारा दे सकता है ताकि वे राज्य में अपनी रही सही लाज बचा सकें।

अधिवेशन में एक बात सामने आयी कि पार्टी बुरी तरह से बिखर रही है। ऐसे में आवश्यक है कि सपा कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें ताकि चुनाव में सपा का प्रदर्शन बेहतर हो सके। सपा ने कहा कि कांग्रेस छोटे-छोटे दलों से तालमेल कर रही है जिससे मुस्लिम वोट बिखर जाए और सपा कमजोर हो जाए। पार्टी अध्यक्ष मुलायम ङ्क्षसह यादव ने कहा कि पार्टी में कई जिलों में गुटबाजी हावी है।

उन्होंने कहा कि बसपा और कांग्रेस पाॢटयां एक होकर सपा को कमजोर करने की साजिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी साजिशों को प्रभावहीन करने के लिए सपा में गुटबाजी समाप्त करनी होगी। पार्टी के फायरब्राण्ड नेता माने जाने वाले आजम खां ने मुसलमानों को कांग्रेस की कथित साजिशों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने यह बात गौर करने वाली है कि कांग्रेस ऐसे दलों से समझौता कर रही है जो मुस्लिमों में पैठ मजबूत होने का दावा करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+