कानपुर के बिजलीघर में लगी आग

पुलिस ने बताया कि कानपुर में जाजमऊ में बने एक बिजलीघर में गुरुवार की सुबह आग लग गई। इसकी सूचना मिलने पर फौरन ही दमकल विभाग की 5 गाडि़यां आग बुझाने के लिए मौके पर भेजी गई। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान होने की संभावना है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवदरश के अनुसार आग शार्ट सर्किट से फैली थी। उन्होंने कहा कि इस आग को बुझाने में 2 घंटे लगे। सबसे पहले बिजलीघर में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम किया गया। जब वे सुरक्षित बाहर निकल आए तब आग बुझाने के लिए दमकल की गाडि़यां अंदर पहुंची।
आग में ट्रांसफार्मर जलकर राख हो जाने की वजह से कुछ दिनों तक इलाके की बिजली गुल रह सकती है। इलाके के लोगों ने मौके पर आकर बिजलीघर को जल्द से जल्द सुचारू रूप से चलाने की गुजारिश की है।
;











Click it and Unblock the Notifications