रसोई गैस और डीजल के नहीं बढ़ेंगे दाम, पेट्रोल देगा फिर झटका

Petrol Pump
नई दिल्ली। डीजल, रसोई गैस और केरोसिन के दाम आज नहीं बढ़ेंगे। यह खबर जरूर राहत देनी वाली है, क्योंकि 9 जून को प्रस्तावित अधिकार प्राप्त मंत्री समूह (ईजीओएम) की बैठक आज टाल दी गई है। हालांकि पेट्रोल जरूर आपको 15 जून के बाद झटका दे सकता है क्योंकि पेट्रोल के दामों में एक बार फिर 50 पैसे वृद्धि करने की तैयारी है।

सूत्रों ने बताया कि डीजल, रसोई गैस और मिट्टी के तेल की कीमतों में वृद्धि पर ईजीओएम की बैठक 9 जून को होने वाली थी पर यह बैठक आज नहीं हो रही है। हालांकि बैठक को क्यों टाल दिया गया, इसके पीछे क्या कारण हैं इसके बारे में तो जानकारी नहीं हो सकी पर बताया जा रहा है कि सरकार समाजसेवी अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के अनशन के बीच कोई और जनविरोधी कदम नहीं उठाना चाहती। इसलिए सरकार ने वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाली ईजीओएम की बैठक कुछ समय के लिए टाल दी है।

सूत्रों ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्री कच्चे तेल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए डीजल, एलपीजी और केरोसिन के दामों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय चाहता है कि डीजल के दामों में 4 रुपये प्रति लीटर और एलपीजी में 20 से 25 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की जाए। सूत्रों ने ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को डीजल, एलपीजी और केरोसिन की लागत से कम मूल्य पर बिक्री से प्रतिदिन 465 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

वहीं सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां 16 जून से पेट्रोल की कीमतों में पचास पैसे प्रति लीटर बढ़ा सकती हैं, क्योंकि पिछले महीने की गई मूल्य वृद्धि लागत की भरपाई के लिए पर्याप्त नहीं है। इंडियन आयल के एक अफसर ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक दबाव नहीं रहा तो हम 15 जून की मध्यरात्रि से पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे की बृद्धि करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+