बाबा रामदेव का 6 किलो वजन घटा, नींबू-पानी के लिए मानें
बाबा रामदेव का 6 किलो वजन घटा
डीएम ने कहा है कि हमने उनसे आग्रह किया है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। लेकिन बाबा नहीं माने हैं। लेकिन उन्होंने शरीर में लगातार हो रही ग्लूकोज की कमी को पूरा करने के लिए नींबू पानी को शहद के साथ लेना स्वीकार कर लिया है। बाबा ने कहा है कि वो अपना अनशन तब तक नहीं तोड़ेगें जब तक सरकार उनकी बात नहीं मानती है।
नींबू-पानी और शहद के लिए माने
डीएम ने कहा कि हम शाम को उनका एक बार फिर से चेक-अप करवायेगे। और अगर उनके शरीर में ग्लूकोज की और कमी होती है तो उन्हें हर हालत में ग्लूकोज चढ़ाया जायेगा। बाबा रामदेव के साथ उनके प्रवक्ता बालकृष्णन ही अनशन कर रहे हैं। डीएम के मुताबिक पतंजलि योग पीठ में जो और लोग अनशन कर रहे थे उनका अनशन पहले ही तोड़वा दिया गया है। फिलहाल एक सूचि तैयार की जा रही है कि कौन-कौन अनशन पर था। डीएम के अनुसार इस समय पतंजलि योग पीठ में हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं।
मौनव्रत पर बाबा रामदेव
फिलहाल बाबा के प्रवचन और उनकी मीडिया से बातचीत को रूकवा दिया गया है। ताकि उनके शरीर में थोड़ी सी ऊर्जा बची रहे। इसलिए कहा जा रहा है कि बाबा रामदेव मौन व्रत पर चले गये हैं। गौरतलब है कि कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ बाबा रामदेव अनशन कर रहे हैं।
;












Click it and Unblock the Notifications