बाबा रामदेव ने सेना बनाई तो उसे रौंद डाला जायेगा : सरकार

जिस पर कांग्रेस ने जवाब दिया कि बाबा रामदेव दंगे पैदा करने का हालात पैदा कर रहे हैं। अगर सेना नाम की कोई चीज बनीं तो बाबा रामदेव को उसका अंजाम काफी महंगा साबित होगा ।
हालांकि गृहमंत्री के बयान पर योग गुरू के दाहिने हाथ माने जाने वाले बालकृष्णन ने अपनी सफाई दी कि ..हमारी सेना का मतलब था कि लोग खुद अपने आप को, खासकर महिलाएं, काफी सक्षम और मजबूत बना ले ताकि वो अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकें। हमारा आशय किसी भी प्रकार की हिंसा फैलाने का नहीं था।
खैर गृहमंत्री की टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार उनकी बातों को गलत हवा दे रही है। हमारा उद्देश्य जनता को मजबूत करना था ना कि देश में अराजकता फैलाना। हम गांधी जी के बताये रास्ते पर चल रहे हैं। जो सत्य, अहिंसा और सदाचार बताता है। हम सरकार की तरह दोहरे चरित्र की बातें नहीं करते हैं।
;











Click it and Unblock the Notifications