जम्मू कश्मीर में बादल फटने से 3 की मौत

रास्ता बह जाने की वजह से उस इलाके में सहायता पहुंचाना मुश्किल हो रहा है। डोडा के पुलिस उपायुक्त फारूक खान ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है। हालांकि 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने यह भी कहा कि बचाव कार्य के लिए सेना की भी मदद ली जा रही है।
गौरतलब है कि ऊंचाई पर स्थित होने की वजह से जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में अक्सर बादल फटने की घटनाएं होती रहती हैं। ऊंचाई से बहकर मलबा नीचे आने की वजह से ही रिहायशी इलाकों में रहने वाले लोगों को नुकसान होता है।












Click it and Unblock the Notifications